अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बहराइच, उ0प्र0। पयागपुर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग पयागपुर द्वारा विकासखण्ड के सभागार में आयोजित आई एल ए प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मॉड्यूल 20 का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें नवजात शिशुओं की बीमारी और कमजोरी में देखभाल करने पर जानकारी दी गयी। मुख्य सेविका शिवकुमारी सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नवजात शिशुओं के कमजोर और बीमारी के खतरों के बारे में बताते हुए उन्हें जरूरी मदद करने को कहा। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी अपने क्षेत्र में प्रसव के तुरंत बाद उस परिवार का भ्रमण करे और ये पता लगाएं कि नवजात शिशु कमजोर पैदा तो नहीं हुआ है या उसे बीमारी के कुछ लक्षण तो नहीं दिख रहे हैं। शिशुओ के कमजोर होने पर उनके सिर्फ स्तनपान और स्वच्छता के खास ख्याल पर ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी है इसलिए आंगनबाड़ी ऐसे बच्चों के परिवार को उसके स्तनपान और स्वच्छता का खास ख्याल रखने के लिए प्रशिक्षित करें। और अगर बच्चे में बीमारी के लक्षण दिख रहे हों तो शिशु को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इस दौरान क्षेत्र की सैकडों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।

No comments:
Post a Comment