अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बहराईच(उत्तर प्रदेश)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर नेहरू युवा केंद्र संगठन बहराइच की टीम गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के लिए रवाना हो गई इस टीम में 10 प्रतिभागी शामिल हैं टीम को जिला युवा समन्वयक सुश्री अनन्या सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया उन्होंने बताया की ईटानगर पहुंचकर टीम वहां आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत अंतर्राज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
प्रशिक्षक आदर्श मिश्रा ने बताया रवाना हुई टीम में अश्वनी कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार गौतम, अभिषेक श्रीवास्तव, सिद्धार्थ पांडे, चंदन त्रिपाठी, सुजीत कुमार यादव, कुंदन, रमेश कुमार, कमलेश गौतम, मोहम्मद अकबर अंसारी, शामिल है।

No comments:
Post a Comment