Thursday, February 20, 2020

मझौवा भुलौरा में हुए कोटे के चुनाव में शरीफउन्नीसा विजयी

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। विकासखंड बलहा की ग्राम पंचायत मझौवा भुलोरा में कोटेदार को लेकर काफी दिनों से वाद विवाद चल रहा था पूर्व कोटेदार ताहिर अली का कोटा बर्खास्त हो जाने के बाद से ग्राम पंचायत के काडे धारक काफी परेशान थे जिसको लेकर शिकायतों का दौर चल रहा था उप जिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा के आदेश पर खंड विकास अधिकारी के निर्देशन में विकासखंड बलहा के  सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजीत सिंह एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी महावीर प्रसाद मंडल एवं पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को चुनाव संपन्न हुआ जिसमें प्रत्याशी शरीफ उन्नीसा पत्नी सलमान खान विजई घोषित हुई शरीफु निशा को 346 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी आरती वर्मा पत्नी विजय वर्मा को 234 मत प्राप्त हुए। इसी के साथ कोटेदार को लेकर गांव में चल रहे तनाव का अंत हो गया।

No comments:

Post a Comment