Thursday, February 6, 2020

छापेमारी की कार्यवाही के दौरान पकड़े गए कई संदिग्ध

सुजीत कुमार सिंह (NNI Coverage मण्डलब्यूरो)
अयोध्या मण्डल/अंबेडकरनगर, उ0प्र0। उप संभागीय परिवहन कार्यालय अकबरपुर अंबेडकरनगर परिसर में सीओ सर्किल धर्मेंद्र सचान छापेमारी कार्रवाई में कई संदिग्ध युवक पकड़े गए हैं। संदिग्ध युवकों को कोतवाली में लाकर पूछताछ हो रही है। विगत कुछ दिनों से काफी चर्चा में बना रहा परिवहन विभाग का कार्यालय - भ्रष्टाचार के मामले को लेकर। लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को सरल बनाने का दावा करने वाले कुछ तथाकथित बड़े दलाल विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ सांठगांठ करके आए उपभोक्ताओं से बड़ी रकम वसूलने की चर्चा काफी सुर्खियों में रही हैं। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार  किन्ही भी परिस्थितियों में पनपने नहीं देना चाहती है शिकायतें या सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई का दावा करती है, उसी कड़ी में आज उप परिवहन विभाग कार्यालय के बाहर सीओ सिटी  अकबरपुर द्वारा छापेमारी की गई।
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई कार्रवाई से कार्यालय के बाहर बैठे दलालों में खलबली मच गई। कुछ उपभोक्ताओं के डॉक्यूमेंट दलाल  काम करवाने की  फिराक में ही थे तभी पुलिस की गिरफ्त में आए। अक्सर कार्यालय के बाहर आम उपभोक्ताओं को दिग्भ्रमित कर दलाल अपनी जेब गर्म किया करते थे। कारवाही से ऑफिस के अंदर और बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है जो हर समय गुलजार हुआ करता था आज शांत के आगोश में बैठा है।

No comments:

Post a Comment