Monday, February 3, 2020

एसएसबी के जवानों ने किया रक्तदान, कमांडेंट ने की शुरुआत

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा बहराइच (उ0प्र0)। 42वी वाहिनी सदस्य सीमा बल मुख्यालय अगईया नानपारा के चिकित्सीय संभाग में रक्तदान शिविर लगाकर कमांडेंट व जवानों ने रक्तदान किया। बहराइच मेडिकल कॉलेज की टीम के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर संदीप सिंह व जूनियर रेसिडेंट डॉक्टर अंकुल की उपस्थिति में 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अगईया कैंप  में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।रक्तदान की शुरुआत वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने रक्तदान करके की। उसके बाद एसएसबी के 11 जवानों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर कमांडेंट प्रवीण कुमार ने कहा कि जवानों के अलावा सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करते रहना चाहिए रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है हार्ट अटैक की संभावनाएं कम होती है खून का दान करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। रक्तदान की अहमियत उस वक्त पता चलती है जब अस्पतालों में मरीज भर्ती होता है और उसके तीमारदारों से रक्त लाने के लिए कहा जाता है और रक्त की कोई व्यवस्था नहीं होती है उस वक्त हमारा और आपका दान किया हुआ रक्त ही उस मरीज की जान बचाता है। इसलिए सभी को खुले मन से रक्तदान करना चाहिए। मेडिकल कॉलेज बहराइच ब्लड बैंक टीम के इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संदीप सिंह ने भी जवानों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित और जागरूक किया। इस मौके पर डॉक्टर अली मेहंदी चिकित्सा अधिकारी ब्लड बैंक, सुधीर श्रीवास्तव लैब टेक्नीशियन, निरीक्षक जेके त्रिपाठी ,सहायक उपनिरीक्षक फार्मेसिस्ट आशुतोष कुमार त्रिपाठी, सहित मेडिकल कॉलेज बहराइच की ब्लड बैंक टीम, वाहिनी के चिकित्सालय की टीम व जवान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment