Thursday, February 13, 2020

जिलाधिकारी ने की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना समीक्षा बैठक

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर नगर, उ0प्र0। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पी0एम0एस0वाई0एम0) एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना ट्रेडर्स एन0पी0एस0 ट्रेडर्स के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि इस योजना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत मनरेगा मजदूरों, रिक्शा चालकों मछुआरों आदि को जोड़ा जाए इसके साथ औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले मजदूरों का भी पंजीयन कराया जाए, इसके लिए विभिन्न औद्योगिक संगठनों से बात कर उनके यहां कार्य करने वाले मजदूरों का पंजीयन कराया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि होटल ,रेस्टोरेंट एसोसिएशन तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर उनके यहां भी कार्य करने वाले लोगो को इस योजना से लाभान्वित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से जिन भी  सरकारी कार्यालयों व अन्य संस्थानों में जो भी कर्मचारियों द्वारा  उनकी सेवा ली  जा रही है उन सभी कर्मचारियों  को राष्ट्रीय पेंशन रोजगार ट्रेडर्स योजना से जोड़ने के लिए कार्य किए जाएं। इसके लिए समस्त आउटसोर्सिंग कंपनियों से समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त योजनाओं के संबंध में प्रचार-प्रसार कराया जाए जिसके लिए विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर फ्लेक्सी, होर्डिंग लगाई जाये तथा  कंपलीट्स भी वितरण किए जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह व अन्य  संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment