Wednesday, February 5, 2020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे चौपाल का आयोजन किया गया

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)।  सिलेटनगंज ग्राम में चौपाल का आयोजन जिलाधिकारी  शम्भू कुमार की अध्यक्षता  मै किया गया जिसमें किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारियां दी गई चौपाल में बताया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना ,वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना आदि के बारे   जनता को जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना छह श्रेणियों में निम्रवत लागू की जाएंगी प्रथम श्रेणी नवजात बालिकाओं जिनका जन्म 01/04/2019 या उसके पश्चात हुआ हो को रु0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जाएगा। द्वितीय श्रेणी वह बालिकाएं सम्मिलित होंगी जिनका का 1 वर्ष के भीतर  संपूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म  01/04/2018 से पूर्व ना हुआ हो को ₹1000 एकमुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जाएगा। तृतीय श्रेणी वह बालिका सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू से शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश किया हो ₹2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी वह बालिका सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू से शैक्षणिक सत्र के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश लिया हो को ₹2000 एकमुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जाएगा।
पंचम श्रेणी में वह बालिका सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू से। शैक्षणिक सत्र के दौरान नवी कक्षा में प्रवेश लिया हो 3000 एकमुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जाएगा। षष्टम श्रेणी वह सभी बालिकाएं सम्मिलित होंगी जिन्होंने दसवीं बारहवीं कक्षा उत्तर करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक डिग्री या कम से कम 2 वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो को रुपए 5000 एकमुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जाएगा। इसी प्रकार वृद्धा पेंशन योजना के बारे में जो महिला या व्यक्ति  60 वर्ष से ऊपर है काम करने में असमर्थ है सरकार ₹500 महीना पेंशन दे रही है। इसी प्रकार विकलांग पेंशन योजना जो व्यक्ति 40% से ज्यादा विकलांग है। उसको भी सरकार ₹500 महीना पेंशन दे रही है। इस मौके पर उप जिला अधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा , खण्ड विकास अधिकारी बलहा सरोज ,मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान, जिला  पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज जयसवाल। फौजदार प्रधान  आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment