Saturday, February 8, 2020

गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने किया गंगा घाटों व गंगा का निरीक्षण

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। लेफ्टिनेंट अभयराज सिंह और 39वीं गोरखा रेजीमेंट गंगा टास्क फोर्स ने परमट घाट सरसैया घाट  गुप्तार घाट भगवत दास घाट में गस्त की ओर जनता को जागरूक किया। गंगा जी के पानी का सेम्पल भी लिया गया। परमट घाट पर नाममि गंगे की मिस, जुली तिवारी भी साथ में मौजूद रही। सरसैया घाट में मिस,रिना दुबे भी साथ में रही उनकी टीम ने इन घाटो को काफी साफ सफाई रखी है कमांडेड अभय राज सिंह के नेतृत्व मैं गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने गंगा घाटों के निरीक्षण  कर जागरूकता अभियान चलाते हुए मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखने के लिए मां गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी ना करने का संकल्प दिलाते हुए गंगा में अवैध रूप से कछुआ मछली का शिकार कर रहे शिकारियों को हिदायत देते हुए सेना के जवानों ने गंगा किनारे बसे गांवों का भी दौरा किया गंगा में जाने वाले गांवों के नालों की जानकारी की टीम का नेतृत्व कर रहे कमांडेड अभय राज सिंह ने बताया कि अब मां गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी व जलीय जीवो का शिकार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसे खत्म करने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।

No comments:

Post a Comment