सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर / बहराइच, उ0प्र0। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राजस्व परिषद चेयरमैन दीपक त्रिवेदी ने नानपारा तहसील का निरीक्षण किया। गुरुवार दिन 2 बजे तहसील नानपारा पहुंचे। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। उन्होंने रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया। बस्ते के रख रखाव व नई खतौनी के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी शम्भू कुमार ने जानकारी दी। कलेक्शन विभाग में पहुंच कर वसूली की सतही पर तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह से जानकारी ली। उन्होंने कहा वसूली का कार्य कठिन है समय समय पर वसूली की समीक्षा होनी चाहिये।एसडीएम नानपारा राम आसरे वर्मा ने वसूली बताया। रेंडम निरीक्षण किया जाता है। तहसील नानपारा की वसूली 42 प्रतिशत बताया। चेयरमैन श्री त्रिवेदी ने मंडल जिले से तुलना करनी चाहिये। एसडीएम की अदालत पर निरीक्षण के दौरान एसडीएम से 20 साल पुराने वाद के बारे में जानकारी ली। जल्द से जल पुराने वाद निस्तारण करने को कहा। केश डायरी का अवलोकन किया। तहसीलदार की अदालत पर पुराने वाद की जानकारी ली।राजस्व संहिता के तहत मामला की जानकारी ली। कहा आपको तो लगान निर्धारित करना है।मुकदमो को जल्द निस्तारण करना चाहिये। उसके बाद जिलाधिकारी से तहसील के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में चेयरमैन ने तहसील के गांव के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर सीआरओ प्रदीप कुमार यादव, नायब तहसीलदार मनीष सिंह ,सीओ अरूण चन्द्र मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment