सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच, (उ0प्र0)। नगर के सेन्ट पीटर इण्टर कालेज में विदाई समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को कालेज के बच्चो ने नम आंखो से विदाई दी। इस अवसर पर बच्चो ने परीक्षा से सम्बंधित नाटिका के साथ अन्य संस्कृतिक प्रस्तुति करते हुए गीत माला सम्पन्न हुई। कालेज परिवार की ओर से फादर आनन्द ने जीवन के मूल्यों और जीवन में शिक्षको के महत्व को बताते हुए कहा कि माता-पिता जीवन देते है। शिक्षक जिन्दगी गुजारने का तरीका बताते है। प्रधानाचार्य फादर ओसवाल माडथा ने कक्षा 12 की छात्रा श्रेया मदेशिया को मिस पिटेरियत और नबील जमशेद को मिस्टर पिटेरियत की उपाधि देते हुए बच्चों से खूब मेहनत करके परीक्षा देने की तैय्यारी करने को कहा बच्चे एक दूसरे से भावभीनी विदाई देते हुए एक दूसरे से गले मिले।

No comments:
Post a Comment