अनुप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच अंतर्गत विशेश्वरगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत दिगितपुरवा व क्षेत्र पंचायत वार्ड नंबर 23 में उपचुनाव के लिए ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत पद पर हुए मतदान के मतों की गणना की गई। विशेश्वरगंज ब्लॉक कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना में ग्रामपंचायत दिगितपुरवा से प्रधान पद पर नानबाबू ने 273 व क्षेत्र पंचायत वार्ड नंबर 23 बसनेरा से अर्चना राणा 480 वोटों से विजयी घोषित हुई। चुनाव परिणाम आते ही प्रधान व क्षेत्र पंचायत समर्थक खुशी से झूम उठे।विकास खण्ड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिगितपुरवा में ग्राम प्रधान रामराज वर्मा व क्षेत्र पंचायत वार्ड नंबर23 बसनेरा के सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रमुख राणा अगम सिंह की मृत्यु होने से यहां की सीट रिक्त हो गई थी। 3 फरवरी को दोनों जगह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया और 5 फरवरी को ब्लॉक कार्यालय में मतगणना के दौरान भी सुरक्षा चाक-चौबंद रही। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई पहले परिणाम क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 23 बसनेरा का आया जहाँ अर्चना राणा सिंह को 706 वोट मिले। दूसरे उम्मीदवार लेखराज 226 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे,20 वोट इनवैलिड मिले इस प्रकार अर्चना राणा ने 480 मतों से जीत दर्ज की।
वहीं दूसरे परिणाम में ग्रामपंचायत दिगितपुरवा से प्रधान पद पर नानबाबू को 648 वोट मिले। दूसरे उम्मीदवार सोहनलाल को 375 व शिवशंकर को 356 मत प्राप्त हुए, 63 वोट इनवैलिड मिले इस प्रकार नानबाबू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोहनलाल को 273 मतों से परास्त कर अपनी जीत दर्ज की।मतगणना को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में एसडीएम बाबू राम, बीडीओ सरयू प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय मयफोर्स मुस्तैदी से डटे रहे।

No comments:
Post a Comment