कैलाश नाथ राना (NNI कवरेज तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/बहराइच, उ0प्र0। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरवल रोड के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरवल रोड में बच्चों द्वारा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृपाल यादव ने की। अध्यक्षता कर रहे रामकृपाल यादव ने मां सरस्वती के ऊपर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम का संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना करके प्रारंभ किया बच्चों द्वारा लोकगीत ,राष्ट्रीय गीत व नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सलीम अहमद, अर्चना जयसवाल, रितु मेहरोत्रा, अंशु श्रीवास्तव तथा आए हुए गणमान्य अभिभावक बंधु तथा विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment