Sunday, February 2, 2020

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। एम एन आर ए महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजन का सात दिवशीय  शिविर कार्यक्रम अधिकारी अनीता शुक्ला की देख रेख में नानपारा देहाती क्षेत्र के ग्राम भग्गापुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रारम्भ हुआ विशेष शिविर की शुरूआत महाविद्यालय के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने ध्वज फहरा कर की ध्वज फहरने के बाद शालिनी ने सरस्वती वन्दना, दिव्या सिंह स्वागत गीत प्रस्तुत किया इसके अतिरिक्त शाइस्ता परवीन, गुलअफशा, इकरा, कशिश खान, आंचल गुप्ता, सौम्या आदि ने कविता, गजल, गीम, देश भक्ति गीत, के साथ-साथ सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 परमानन्द पाण्डे, प्रवक्ता डा0 दरख्शा हसनैन, सईद अहमद, सुश्री मनु गुप्ता, नेहा गुप्ता, चांदनी गुप्ता, और पवन कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और सेवा पर विस्तार पूर्वक बच्चों को जानकारी देने के साथ-साथ सातो दिनो होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रा0वि0 की प्रधानाध्यापक यासमीन, कमर बाबा एव  महाविद्यालय परिवार मौजूद था।

No comments:

Post a Comment