Tuesday, February 18, 2020

बच्चों के जीवन कौशल का विकास करेंगे मास्टर ट्रेनर

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)  
पयागपुर/बहराइच, उ0प्र0। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उदय राज ने बताया कि जनपद बहराइच के मास्टर ट्रेनर शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े बहराइच जनपद के बच्चों को जनपदीय मास्टर ट्रेनर हेतु राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद के तत्वाधान में यूनिसेफ के अंतर्गत यंग लाइव्स संस्था के द्वारा बहराइच जनपद से मास्टर ट्रेनर हेतु एआरपी पयागपुर राजेश कुमार मिश्र ,प्रियंका चौबे, मधुलिका चौधरी, वंदना नेगी तथा डायट लेखाकार अमित श्रीवास्तव को मास्टर ट्रेनर हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए राज उद्यमिता संस्थान में दो दिवसीय प्रशिक्षण हेतु भेजा गया था इन सभी का प्रशिक्षण पूरा हो गया है शिक्षा महानिदेशक के अनुदेशानुपालन में अब यह मास्टर ट्रेनर प्रत्येक ब्लाक के चार -चार शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे तथा यहीं पर शिक्षक बच्चों के जीवन कौशल का विकास करेंगे बच्चों में शिक्षा से सभ्यता संस्कार प्रत्येक क्षेत्र में विकास उनके पथ को अग्रसर करना होगा जिससे अपने बहराइच जनपद का प्रदेश स्तर पर बच्चों के जीवन कौशल स्तर पर उच्च स्थान मिल सकेगा।

No comments:

Post a Comment