प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मण्डलब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/बहराइच (उ0प्र0)। उ0नि0 उपेन्द्र कुमार सिंह मय हमराही आरक्षी फुल्लर प्रसाद आरक्षी विनय त्रिवेदी के देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी करके मोटर साइकिल ले जा रहा है जो भारत से नेपाल जाने वाले कच्चे रास्ते होकर जायेगा सूचना पर विश्वास कर मुखबिर के बताये रास्ते पर पहले ही ऐमबुश लगा बैठे थे कि जैसे ही सामाने से आते देख गया तो एक बारगी दबिश देकर चकिया रोड के शमशान घाट के आगे पुलिया के पास समय करीब 11.30 बजे पकड लिया गया तथा गाडी के कागजात मागे गये तथा गाडी के नम्बर प्लेट को सर्च कर देखा गया तो कागजात नही दिखा सका तथा जो वाहन नं0 यू0पी0 40 ए0जे 5850 अंकित है उस पर हीरो होन्डा का एच0एफ0 डीलक्स दिखा रहा था तथा बरामद मोटर साईकिल टी0वी0एस0 अपाचे 160 है, जिसका चेचिस नं0 MD637AE70J2H75338 इंजन नं0 AE7HJ2072555 अंकित है। उक्त के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन का नम्बर प्लेट बदल कर गाडियो के नेपाल ले जाकर बेच देता है। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम राहुल गुप्ता पुत्र बिनोद गुप्ता निवासी सहारा बैंक के पीछे साकेत नगर कस्बा रुपईडीहा जनपद बहराइच बताया। उक्त अपराध के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 46/2020 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भादवि0* बनाम राहुल गुप्ता उपरोक्त पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त के न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।

No comments:
Post a Comment