Saturday, February 8, 2020

न०पा०प० नानपारा सभासद प्रतिनिधि द्वारा अवैध धन उगाही

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। आदर्श नगर पालिका नानपारा में सभासद प्रतिनिधि द्वारा नहीं रुक रहा प्रधानमंत्री आवास में घूस लेने का सिलसिला जिसको सभासद प्रतिनिधि स्वयं नानपारा कोतवाली में भरी सभा में  कबूल ते हुए  कहां की   हम लोगों के माध्यम से अधिकारी लेते हैं पैसा ज्ञात हो कि यह एक बहुत बड़ा प्रकरण है जो जनता उजागर कर रही है और सभासद प्रतिनिधि पर अवैध रूप से धन उगाही किए जाने की बात कह रही है बताते चलें कि वार्ड नं 3 नगर पालिका परिषद नानपारा में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर बीस बीस हज़ार रुपये वसूल करने का मामला उजागर हुआ है वार्ड निवासी संगीता देवी ने बताया कि उनको आवास दिलाने के नाम पर वार्ड सभासद प्रतिनिधि नीरज शर्मा ने 20 हज़ार रुपये की मांग की इस वार्ड से बीजेपी नेता नीरज शर्मा की पत्नी रेखा शर्मा सभासद हैं और उनके प्रतिनिधि सत्ता पक्ष का रसूख दिखा कर वार्ड में आवास योजना में नाम शामिल करने के नाम पर लोगों से अवैध रूप से धन उगाही कर रहे हैं। 
मामला जब स्थानीय कोतवाली में पंहुचा तो खुद सभासद प्रतिनिधि ने यह कबूल किया है कि यह रूपये अधिकारियों को घूस के रूप में दिया जाता है मामला सामने तब आया जब कोतवाली में मामला पहुँचा बताते चलें कि नगर सभी वार्डों के सभासदों ने जिन लोगों को भी आवास योजना का लाभ दिलाया है उन से 20 से लेकर 50 हज़ार रुपये तक वसूले गएँ हैं यह नगर में चर्चा का विषय भी रहा है इससे पूर्व हमारे प्रतिनिधि ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पूर्व में भी खबर प्रकाशित की थी कि आवास योजना में अवैध रूप से धन उगाही की जा रही है और पैसे लेकर अपात्रों को पात्र दिखा दिया जाता है और जो पैसा नहीं दे पाता है उसको आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाता है अब यह बहुत बड़ा मामला है कि वार्ड नं 3 के सभासद प्रतिनिधि नीरज शर्मा बीजेपी के जिला स्तरीय नेता हैं और यह इस प्रकार से अवैध उगाही करके अपनी ही सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment