Tuesday, February 4, 2020

गांव में भारी जल भराव, नाली विहीन मार्ग बने तालाब

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो UP West)
उत्तरप्रदेश (पश्चिम) पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को गड्ढा मुक्त करने का ऐलान किया था बड़े पैमाने पर सरकारी धन गड्ढा मुक्त कराने में लगाया गया लेकिन गांव देहात की बात की जाए तब स्थिति जस की तस बनी हुई है गांव के मैजूदा हालात में मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं एवं जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जनपद की तहसील कलीनगर विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र के गांव जमुनिया खास में इन दिनों मार्गो से निकलना खतरे से खाली नही है,गांव के मार्गो पर गड्ढे बन चुके हैं मार्गो पर नाली निर्माण न होने के कारण जगह-जगह गांव के मार्गो  पर कीचड़ व जलभराव की स्थिति बनी हुई है मजबूरन ग्रामीणों को कीचड़ व जलभराव बाले मार्गो से निकलना पड़ रहा है। 
दलदल भरे मार्गों से निकलते वक्त बाइक एवं साइकिल सवार आए दिन कीचड़ भरे गंदे पानी में गिरते रहते हैं जिसकी वजह से कई लोगों के चोटे लग चुकी हैं जमुनियां गांव के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ नाली निर्माण न होने की बजह से गांव के लोगो के नल एवं शौचालय का पानी रोड पर भरा रहता है गांव का मुख्य मार्ग स्वर्गीय भीमसेन के घर से लेकर रमेश चन्द्र शर्मा के मकान तक मार्ग पर गड्ढे बन गए कीचड़ और जगह जगह जल भरा हुआ है कीचड़ में होने की बजह से बाइके व साईकिल सवार आये दिन हादसे का शिकार होते रहते है आर एम जे किसान इण्टर कालेज के पीछे का मार्ग तालाब बनता जा रहा है मार्ग लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है,जिसकी बजह से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
ग्राम पंचायत में आने बाली सरकारी धन राशि का सद्पयोग नही किया जा रहा जिस जगह सरकरी धनराशि लगाने की जरूतर है उस जगह न लगाकर मनमानी कर उस जगह लगाई जा रही जिस जगह बड़ी समस्या नही है सरकारी धनराशि का बंदर बाट कर दुरुपयोग  किया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान एव अन्य अधिकारियों से मार्ग को ठीक कराने की मांग की लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है मार्ग को तत्काल ठीक करने सहित जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment