अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर(बहराइच) उ0प्र0। विकास खण्ड पयागपुर के प्राथमिक विद्यालय मल्लव में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री बलदेव प्रसाद पांडे राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत शिक्षक जी रहें। उन्होंने दीप प्रज्वलन के बाद फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम का समापन विशिष्ट अतिथि श्री बृजेश कुमार तिवारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ पयागपुर के द्वारा किया गया बच्चों द्वारा शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी सराहना व प्रशंसा ग्राम पंचायत में उपस्थित अभिभावक मां समूह विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने किया। मा अध्यक्ष जी ने उपस्थित ग्रामवासियों एवं अभिभावकों से अपील की गई कि वह नियमित रूप से अपने बच्चों को विद्यालय भेजें जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके इसके पश्चात आदरणीय अध्यक्ष जी के द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमित शुक्ला अमित शुक्ला मार्तण्ड त्रिपाठी कंदर्प मिश्रा अजय शुक्ला आनंद गोपाल सिंह विनोद पांडे जी संयुक्त मंत्री संतोष द्विवेदी विजय बघेल विनायक उपाध्याय राजकृष्णा हिमांशु त्रिपाठी शिवम तिवारी अतुल पांडे राजकुमार पांडे सूरज दीपचंद यादव अनिल कुमार गंगाराम सहित गांव के अभिभावक व महिलाएं उपस्थित रहे ।अंत में प्रधान शिक्षिका प्रियंका शुक्ला द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments:
Post a Comment