Saturday, February 8, 2020

पाँच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण के चौथे बैच का प्रशिक्षण सम्पन्न

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/विशेश्वरगंज-बहराइच (उ0प्र0)। ब्लॉक संसाधन केंद्र विशेश्वरगंज पर निष्ठा प्रशिक्षण के चौथे चरण का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय के 150 शिक्षकों ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण लिया अंतिम में प्रमाण पत्र वितरण के साथ खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने प्रशिक्षण के समापन की घोषणा की अपने उद्बोधन में खंड शिक्षा अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद में शिक्षक छात्रों के बीच में जाकर उसको प्रशिक्षण में बताई गई विधि के अनुसार शिक्षण कार्य में लागू करेगा जिससे बच्चे का बौद्धिक स्तर ऊंचा उठेगा बी ई ओ श्री सिंह ने प्रशिक्षण कार्य को मूर्त रूप देने में लगे निर्मल कुमार भारती विवेक विक्रम सिंह राजित राम यादव राम सुहावन गोस्वामी आदर्श पुंज प्रदीप कुमार तिवारी की भी अच्छे तरह से शिक्षकों को प्रशिक्षित करने पर सराहना की। उन्होंने बताया कि निष्ठा प्रशिक्षण शिक्षक के शिक्षण कार्य में रोचकता प्रदान करेगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र पूर्व माध्यमिक के ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश मिश्र मंत्री जगरूप सिंह मीरा त्रिपाठी बछराज मिश्र धनन्जय सिंह विमला त्रिपाठी प्रदीप मौर्य अशोक कुमार मिश्रा सतीश पांडे सोनी दिवेदी मुशीर अहमद पूजा राय रचना मिश्रा सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकायें अनुदेशक एवं शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment