Tuesday, February 4, 2020

मानसिक अवसाद से पीड़ित युवक ने कुएं में कूदकर दी जान

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच के थाना क्षेत्र कैसरगंज के ग्राम पंचायत से सिदरखी निवासी कनक्षेद  पुत्र राम आधार उम्र लगभग 28 वर्ष ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी जबकि तमाशबीन बने रहे ग्रामीण जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी कुछ माह पूर्व अपनी 4 वर्षीय पुत्री रजनी को छोड़कर किसी के साथ चली गई थी इसी क्रम में कनछेद  का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और उन्होंने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशे का सेवन करता था जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और कुए में कूदकर अपनी जान दे दी  इस घटना में ग्रामीण तमाशबीन बनकर उसे देखते रहे और वह कुएं में ही डूब कर मर गया लगभग डेढ़ घंटे बाद शव को लोहे के कांटो से  निकाला गया ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

No comments:

Post a Comment