सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच, उ0प्र0। स्थानीय मिथिलेश नन्दिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय की तरफ से नानपारा देहाती क्षेत्र के ग्राम भग्गापुरवा में चल रहे दो इकाईयों के सात दिवशीय राष्ट्रीय सेवा योजना का गुरूवार को समापन हुआ। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार की अगुवाई में ग्राम भग्गापुरवा में महाविद्यालय की छात्र/छात्राओं के साथ प्राथमिक विद्यालय भग्गापुरवा के बच्चो और अध्यापकों ने संयुक्त रूप से कैंसर जन जागरूकता पर रैली निकाल कर पूरे गांव में घुमायी। और समापन के अवसर पर छात्रा कु0 शालिनी रंजन और द्विव्या सिंह द्वारा सरस्वती वन्दना सुनाई गयी, कु0 सामिया अन्जुम, मो0 अकरम, साहिबा, काशिश, मन्तशा, अनाबिया जाबिर, कायनात आदि स्वयं सेवी छात्र/छात्राओं ने सामूहित गीत, सकल्प गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और गांव का विभिन्न स्तारो पर किये गये सर्वेक्षण की रिर्पोट के साथ, बेटी बचाओं, बेटी बढ़ाओं पर विविध कार्यक्रम बहराइच पढ़े बहराइच बढ़े, भ्रष्टाचार, जल सरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, दहेज प्रथा, मतदाता जागरूकता, कन्या सुमंगला योजना और केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जनसेवी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ साथ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम अधिकारी डा0 अनीता शुक्ला ने इस मौके पर सातो दिन हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर महाविद्यालय के बच्चो के साथ-साथ तमाम ग्रामीण, प्राचार्य डा0 परमानन्द पाण्डेय, पतिराम आर्य, आशीष, रवि सिंह, सईद अहमद, राम प्रसाद सहित महाविद्यालय के प्रवक्ता व कर्मचारी मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment