सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारानगर/बहराइच, उ0प्र0। नगर क्षेत्र सहित आसपास ग्रामीण इलाकों में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण व सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। नगर के प्राइमरी पाठशाला में नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व एकात्म मानववाद पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष अभय मद्देशिया के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया वही दूसरी ओर मोहल्ला राढ़न टोला में भी पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
ग्राम जुड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में भी श्रद्धापूर्वक उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई।कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीप वर्मा सहित पंकज जायसवाल,अरविंद चौधरी,अखिल जैसवाल, धीरेंद्र सिंह चन्देल,संदीप मूनका, उषा सिंघानिया, आर सी साहू,राजकुमार गुप्ता, वंशीधर रस्तोगी, रेखा पांडे,नीरज शर्मा,तीरथ राम साहू,अनिल पांडे,अशोक जैसवाल, मंगल गुप्ता,आनंद रस्तोगी, बबलू सिंह,आशुतोष कसौंधन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment