Thursday, February 6, 2020

तंबाकू से होता है मानसिक और आर्थिक नुकसान

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर के बैठक सभागार में मासिक जागरूकता गोष्ठी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मासिक बैठक  का आयोजन किया।बैठक में लोगो को तम्बाकू से होने वाले शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान के बारे में बताकर तम्बाकू न सेवन करने की सलाह दी गई।
 कार्यक्रम में डॉ सर्वेश गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का नशा न करें। नशा न करने पर ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार सुरक्षित रहेगा। नशा से कैंसर, टीबी, लीवर जैसी कई बीमारियां होती हैं। चेहरे का ओज खत्म हो जाता है। चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, कुंठाग्रस्त व मन में हीन भावना पैदा होती है। तम्बाकू गुटखा का पहला प्रभाव दांतो पर पड़ता है। अधीक्षक डॉ एन बी जायसवाल ने कहा कि तम्बाकू के सेवक से प्रतिदिन कई लोगों की मौत हो रही है। बीपीएम अनुपम शुक्ल ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार का नशा न करें। नशे से घर के साथ साथ समाज में भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर डॉ विकास वर्मा, कार्यक्रम समन्यवक दिलीप पाण्डेय,स्टाफ़नर्स प्रियंका चौधरी,पर्यवेक्षक रमेश चन्द्र,पवन कुमार अनिल अब्दुल राठौर आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment