ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो UP वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील क्षेत्र के गांव आसपुर माँ शेरो वाली आस्था मंदिर के सभी भक्तों ने गांव से दो ट्रैक्टर ट्रालियों से ओड़ाझार शिवमंदिर पहुच कर शिव आरती कर स्तुति की एवं भक्ति गीतों के माध्यम से उन्होंने शिवमंदिर के दरवाजे पर बैठ कर लगभग एक घण्टा तक विनती की माँ शेरोवाली आस्था मंदिर के भक्तों ने दोपहर बाद ओड़ाझार शिवमंदिर पहुच कर सबसे प्रथम पूजा अर्चना की एवं भक्तो ने मंदिर के मैदान में झाडू लगा कर साफ सफाई की साथ ही साथ सभी ने शिवमंदिर के मुख्य द्वार पर बैठ कर ढपली मजीरे के साथ भक्ति गीतों के द्वारा शिव आराधना शिवस्तुति की एवं भोले नाथ के जमकर जयकारे लगाए अंत मे उन्होने दीप प्रज्वलित कर शिवआरती कर कार्यक्रम को समाप्त कर दिया इस दौरान राम कृष्ण राम गोपाल नोखे लाल सुरेश कुमार देवदास राम कुमार मदन लाल बाबूराम राकेश कुमार आयुष यादव दीपका सरगम अंजली निशा दीक्षा शीतल पूनम सहित आदि दर्जनों शिव भक्त मैंजूद रहे।

No comments:
Post a Comment