Monday, February 24, 2020

नीलगाय की टक्कर से हुआ हादसा, बाइकसवार की मौत

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर / बहराइच, उ0प्र0। नीलगाय की टक्कर से हुये हादसे में बाइकसवार की मौत हो गई सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौत हुई। प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 10 बजे ओम प्रकाश कौशल पुत्र राजाराम  निवासी जंगली ग्राम कारीकोट बिछिया बाजार अपनी हीरो बाइक नम्बर यूपी 31 ए क्यू 6062 से किसी कार्य से रुपईडीहा रोड पर जा रहा था कि अचानक एस०एस०बी० मुख्यालय अगैय्या के पास तेज़ रफ़्तार से निकल रही नील गाय ने बाइक सवार को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा और तेज़ी से बाइक के साथ में सड़क पर गिर गया। बाइक के साथ तेज़ी से गिरने से उसके सिर पर गंभीर रूप से चोट आ गई लोगों ने हादसा देखा तो धीरे धीरे वहाँ भारी भीड़ जमा हो गयी। एम्बुलेंस को फोन करके बुलाया एम्बुलेंस जख्मी व्यक्ति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुँची मगर जख्मी व्यक्ति की तब तक मौत हो चुकी थी। गौरतलब हो कि इस रोड पर आये दिन सड़क दुर्घटनाए होती रहती है जिसमे लोग जख्मी हो जाया करते हैं और किसी की जान भी चली जाती है। मिली जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश कौशल सहारा इंडिया बिछिया में कार्यरत थे।

No comments:

Post a Comment