डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा मिल नानपारा के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने मिल के प्रधान प्रबंधक को मांग पत्र देकर अवगत कराया है कि सभी लोग 15 - 20 वर्षों से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में कार्य करते चले आ रहे हैं और उन्हें अभी तक ₹185 ₹190 प्रतिदिन के हिसाब से वेतन भुगतान दिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि इतनी कम पगार पर इस महंगाई में किस तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करें मिल के कर्मचारियों शिवकुमार, गंगाराम, अमित मौर्या, कीर्तन कुमार, राकेश कुमार, सत्रोहन ,रामदीन, विजय कुमार, हरिशंकर, तेजपाल सिंह ,अविनाश कुमार, राजेश तिवारी, रईस ,इदरीश, छत्रपाल, वकील अहमद, निजामुद्दीन ,रमेश, लाल जी, उदयराज, चंद्रकेश ,विनोद कुमार, नदीम, मानसिंह ,अरविंद कुमार आदि दर्जनों कर्मचारियों ने अपने मांग पत्र में कहा है कि इतनी कम धनराशि से परिवार कैसे चलाया जाए वह अपने वेतन को बढ़ाने के लिए कई वर्षों से मांग करते चले आ रहे हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई इस महंगाई के समय प्रार्थी गणों का वेतन ₹12000 प्रतिमाह किया जाए इसमें हर वर्ष वृद्धि की जाए मिलकर के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने कहा है कि यदि उनकी मांगे नहीं पूरी हुई तो वे आगामी 15 फरवरी से काम बंद करके मिल गेट पर हड़ताल करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रधान प्रबंधक और प्रशासन की होगी l इन कर्मचारियों ने अपना मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री गन्ना मंत्री प्रमुख सचिव गन्ना आयुक्त और प्रबंध निदेशक आदि को भी मांग पत्र भेजा है।

No comments:
Post a Comment