Friday, February 14, 2020

धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बहराइच, उ0प्र0। चित्तौरा खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण  तथा दीप प्रज्वलन कर बच्चों के वार्षिकोत्सव को प्राथमिक विद्यालय डीहा में उद्घाटन किया बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना राष्ट्रगीत के साथ प्रारंभ किया। सर्वप्रथम पुलवामा अटैक पर उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों के द्वारा शोक सभा की गई तथा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं राष्ट्र गीत प्रारंभ कर जलेबी दौड़  ,खो - खो प्रतियोगिता राष्ट्र सुरक्षा , देश - गीत ,ऐ वतन तेरेरे लिए आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए , इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान गीत तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत हम स्वच्छता की ओर चले गीत बहुत ही मनोरंजक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। 
कार्यकम में एआरपी राजेश कुमार मिश्र, विशेश्वर सिंह शिक्षक संघ के उमेश त्रिपाठी विश्वनाथ पाठक कुमार अभय तथा शिक्षक यजाज फरहत , शिखा मिश्रा , वर्तिका सक्सेना, विद्या सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख भगौती खैराती , प्रधान आदित्य चौधरी  आदि शिक्षक अभिभावक मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका वंदना नेगी एवं प्रतिमा पांडेय ने किया अंत में बच्चों को एआरपी राजेश कुमार  मिश्र के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

No comments:

Post a Comment