Monday, February 17, 2020

त्रिमूर्ति शिव जयन्ती के उपलक्ष्य पर निकाली भव्य शोभायात्रा

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। त्रिमूर्ति शिव जयन्ती के उपलक्ष्य पर पूर्वाहन 11 बजे नगर के वजीरबाग में स्थिति प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईष्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमे सैकड़ों की संख्या में भ्राता बहने हाथों में शिव बाबा का संदेश व ओम शान्ति का झंडा लेकर चल रहीं थीं, यात्रा में शामिल धार्मिक झाँकियाँ नगर वासियों का मन मोह रहीं थीं जनपद के कोने कोने और आसपास के जनपदों से आये भ्राता बहनों ने शोभायात्रा में भागीदारी की शोभायात्रा वजीरबाग सेवा केन्द्र से घंटाघर, पीपल चौराहा, महिला थाना चौराहा, पानी टंकी चौराहा, अस्पताल चौराहा.डिगिहा चौराहा, छावनी चौराहा से होते हुये सेवा केन्द्र पहुँची, शोभा यात्रा को सांसद अच्छेवर लाल गौड़ ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया, यात्रा का नेतृत्व संस्था की प्रभारी बी के साधना दीदी, बी के जया दीदी व बी के भावना दीदी ने किया, इसके साथ ही साथ संस्था से जुड़े अनुयाइयों में मुख्य रूप से कीर्ति बहन,कृतिका बहन,बीना बहन, शालिनी बहन, किरन बहन, आँचल बहन, सुधा बहन, राकेश चन्द्र भाई, सचिन भाई, अजय भाई, आनन्द भाई, अनिल भाई, किशन भाई, नमन भाई, आदित्य भाई, अम्बरीश भाई, आशीष भाई के साथ ही साथ सैकड़ों की संख्या में भाई - बहन मौजूद रहें।
शोभायात्रा के समापन पर शामिल भाई बहनों को बी के साधना दीदी , बी के जया दीदी ने कहा कि सबसे खुशी की बात यह है कि वर्तमान समय में वारदात भोला नाथ शिव परमात्मा नये विश्व की पुनर्स्थापना करने हेतु पुनः अवतरित हो चुके हैं और सर्वोत्तम वरदान के रूप में स्वयं अपना सत्य परिचय दे रहें हैं ताकि हम उनके साथ योगयुक्त होकर, शिव वरदानों से अपनी झोली भरकर गति - सदगति के अपने ईश्वरीय जन्म सिद्ध उत्तराधिकार को प्राप्त करके सच्ची - सच्ची शिवरात्रि मनायें।

No comments:

Post a Comment