अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता) पयागपुर/बिशेश्वरगंज-बहराइच (उ0प्र0)। ब्लाक परिसर में बुधवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया सहायक निवार्चन अधिकारी बाबूराम की देखरेख में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 11 बजे से शुरू हुई। मतदान शाम तीन बजे तक हुआ, जिसमें सभी 104 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जीत की घोषणा 3:30बजे हुई। बीना राज मिश्रा पत्नी विजय कुमार मिश्रा निवासी रानियांपुर गोबरही विजयी घोषित हुईं। प्रत्याशी बीना राज मिश्रा ने 104 मतों में से 72 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राना अविरल सिंह निवासी बसनेरा को 41 मतों से पराजित कर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया।राना अविरल सिंह को 31वोट मिले थे जबकि 01मत अवैध घोषित हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी बाबूराम के द्वारा विजेता प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रत्याशियों के समर्थक का पूरे विशेश्वरगंज बाजार में सुबह से ही भारी जमावड़ा देखने को मिला,जहाँ दुकानों चौराहों होटलों आदि जगहों पर जमे समर्थक अपने प्रत्याशी के जीत का दावा कर रहे थे।
आपको बताते चले पूर्व प्रमुख स्व०राना अगम सिंह के मृत्यु होने के पश्चात रिक्त प्रमुख पद के लिए विकास खण्ड विशेश्वरगंज में उपचुनाव की घोषणा हुई जिसमे तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया, पूर्व प्रमुख स्व०राना अगम सिंह की पत्नी उषा राना के द्वारा अपना नाम वापस ले लिए जाने के कारण दो प्रत्याशियों बीना राज मिश्रा व राना अविरल सिंह के बीच चुनाव हुआ जिसमें बीना राज मिश्रा ने राना अविरल सिंह को परास्त कर अपनी जीत हासिल की। विजयी प्रत्याशी बीना राज ने जीत का श्रेय क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी व कार्यकर्ताओं को दिया। जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी पूर्व प्रमुख सचिदानंद पाठक विनोद तिवारी आनन्द पाण्डेय सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment