ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो UP वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी / पीलीभीत।
उत्तरप्रदेश पश्चिमी / पीलीभीत।
तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में लंबे समय से कई सरकारी हैण्डपंप खराब पड़े है जिससे ग्रामीणों की प्यास नही बुझ पा रही ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सिकायत के बाद भी हैण्डपम्पों को अभी तक ठीक नही कराया गया जिसकी बजह से शुद्ध जल पीने को नही मिल पा रहा है गांव के रामचन्द्र लाल शर्मा के घर के पूरब मुख्य मार्ग पर लंबे समय से हैंडपंप खराब पड़ा होने से मोहल्ला वासियो को शुद्ध जल नसीब नही हो रहा एवं तालाब के करीब भी हैंडपंप काफी दिनों से खराब है जिसकी अभी तक किसी ने शुद्ध नही ली बुधवार को मोहल्ले के लोगो ने एकत्रित होकर नल को ठीक करने का घण्टो प्रयास किया लेकिन प्रयास करने के बाद टेंपरेरिली तरीके से कुछ समय तक काम चलाओ हैंडपंप हो ठीक किया जा सका गांव में अभी और हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं जिसको लेकर ग्रामीणों ने हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की है जिससे आने वाले गर्मी के मौसम में उनको शुद्ध जल मिलने से प्यास बुझ सके। प्रभारी एडीओ पंचायत मेहरबान सिंह राणा ने बताया कि जानकारी में आया है ग्राम प्रधान को खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने को निर्देशित कराया जाएगा।

No comments:
Post a Comment