Tuesday, February 4, 2020

चोरों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े दे रहे चोरी को अंजाम

सुजीत कुमार सिंह (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
अयोध्या मण्डल/अंबेडकरनगर, उ0प्र0। जनपद मुख्यालय सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं के आगे अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र की आमजनता व पुलिस पस्त नजर आने लगे हैं। वहीं चोर अब दिन दहाड़े चोरी की वारदातो को अंजाम दे रहे हैं।
इस बात का जीता जागता उदाहरण मंगलवार को दिन में 10:30 बजे देखने मिला कि चोर शहर के नई सड़क शहजादपुर पर स्थित  आदर्श प्रिंटिंग प्रेस नई सड़क शहजादपुर पर स्थित एक दुकान से लगभग 10 लाख की नगदी एवं सामान पार कर ले गये। चोर घटनास्थल पर  पहले से मौजूद था  परंतु  किसी को जानकारी  नहीं थी   भोजन करने के लिए कमरे में जाने के पश्चात कमरे में चोर ने किया कैद  फिर चोरी की घटना को अंजाम दे  दिया । चोरी की वारदात के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस  सीसी फुटेज खंगालने में जुटी। सीसी फुटेज में चेहरा स्पष्ट दिखाई पड़ा रहा है।

No comments:

Post a Comment