Sunday, February 9, 2020

गोण्डा में ट्रक से कुचलकर किशोर की हुई दर्दनाक मौत

प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मण्डलब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/गोण्डा, उ0प्र0। ट्रक से कुचलकर किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। बताते चलें कि भौरीगंज से शाहपुर को जाने वाली सड़क पर ग्राम मंगरैचन पुरवा मौजा बरतरा निवासी घनश्याम तिवारी पुत्र गणेशदत्त तिवारी भौरीगंज से शाहपुर की तरफ जा रहे था कि अचानक गणेश दत्त तिवारी के ही गन्ना के सेंटर रामपुर बा से गन्ने से भरा ट्रक आ रहा था उससे भिड़ गया और मौके पर ही मौत हो गई वहां इर्द-गिर्द उपस्थित लोगों से यह पता चलता है कि ना तो ट्रक की स्पीड ज्यादा थी और ना ही उस बच्चे की फिर क्या उटपटांग हुआ और कैसे बच्चा ट्रक के बीच वाले चक्के में फंस गया और अनुमानित 10 मीटर तक घसीट गया जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। औपचारिकता के लिए लोगों ने उसे उठाकर हॉस्पिटल भेजा। परिजन मौके पर पहुंच चुके थे। ट्रक का ड्राइवर शाहपुर पुलिस चौकी में बंद है। मामला शाहपुर चौकी थाना परसपुर क्षेत्र का है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment