Wednesday, February 19, 2020

शांति पूर्वक संपन्न बोर्ड की पहली दूसरी पाली की परीक्षा

मुन्ना खान (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
खीरी लखीमपुर, उ0प्र0। मंगलवार से UP बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई भीरा में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए है पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से  प्रारंभ हुई ।परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्रों के मोबाइल पर्स बाहर ही निकलवा दिए गए और तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया।जिसमे आदर्श जनता इण्टर कॉलेज में हाईस्कूल के कुल 423  पंजीकृत छात्रों में 23 अनुपस्थित रहे व छाजू राम केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के कुल 768 पंजीकृत छात्रों में 56 छात्र अनुपस्तिथ रहे इस प्रकार हिंदी विषय की प्रथम पाली की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई।

No comments:

Post a Comment