Tuesday, February 18, 2020

रोड क्रॉस करते बाइके टकराई, चौकीदार सहित दो घायल

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो UP वेस्ट)
उत्तरप्रदेश प०/पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के पीलीभीत माधोटांडा हाइवे मार्ग पर खासपुर चौराहे पर रोड क्रॉस करते वक्त दो बाइके टकरा गई हादसे में गांव खासपुर निवासी अनिल कुमार चौकीदार घायल हो गई,सोमवार शाम को अपने किसी काम को लेकर अपनी मोटरसाइकिल से अपने साथी बाबूराम के साथ माधोटांडा की ओर से गांव वापस जा रहे थे खासपुर चौराहे पर पहुचते ही जैसे ही गांव की तरफ मोटरसाइकिल से रोड क्रॉस कर रहे थे तभी पीलीभीत की ओर से बुलेट मोटरसाइकिल से दो लोग माधोटांडा की तरफ जाते वक्त खासपुर चौराहे पर दोनों वाइको की भिड़न्त हो गई जिसमें बाइक चालक अनिल कुमार चौकीदार गम्भीर घायल हो गई बुलेट मोटरसाइकिल चालक नवीन शर्मा आवास विकास कॉलोनी पीलीभीत निवासी के भी चोटे लगी सूचना मिलने पर जमुनियां पुलिस ने मौके पर पहुच गई दोनों घायलों को एक सौ आठ एम्बुलेंस की मदद से सीएससी माधोटांडा भेजा वही डॉक्टर ने कुछ देर इलाज करने के बाद अनिल कुमार चौकीदार की हालत में सुधार न होने पर जिलाअस्पताल रेफर कर दिया इलाज चल रहा है। 

पुलिस का कहना है कि दोनों बाइको की भिड़न्त में दोनों घायलों को सीएससी इलाज के लिए भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment