Friday, February 14, 2020

बादशाही नाका पुलिस द्वारा सामान सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। कानपुर में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चल रही चेकिंग में बादशाहीनाका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान तीन शातिर चोरो को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया पुलिस ने बताया कि रात्रि गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। रोकने पर उनकी तलाशी ली गयी तो शातिरों के पास मोबाइल, कैमरा,लाखो के सोने के आभूषण और 12000 रुपये नकद बरामद हुए पूछ-ताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि वो चोरी की घटना को अंजाम देते थे पकड़े गए अभियुक्तों में मोहम्मद रेहान निवासी कुली बाजार,नूर आलम निवासी कुली बाजार,मोहम्मद करीम निवासी प्रतापगढ़ है इंस्पेक्टर राजन कुमार रावत ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों पर सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज जा रहा है खुलासा करने वालो में उ0नि0 हेमेन्द्र कुमार,हरीश कुमार,का0 जोनी कुमार,का0 पवन कुमार,का0 चालक हरवीर सिंह,का0 अमन कुमार शामिल रहें।

No comments:

Post a Comment