अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बहराइच, उ0प्र0। जनपद बहराइच अंतगर्त थाना विशेश्वरगंज के उ0नि0 इन्द्रजीत यादव को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब वे अपने हमराह कां0 गौरव सिंह कां0 सुनील प्रसाद मौर्या व कां0 विष्णु प्रताप सिंह के साथ क्षेत्र में गस्त के दौरान हिस्ट्रीशीटर केदार खटिक पुत्र चुन्नू खटिक व मन्नू खटिक पुत्र पारस खटिक निवासी गण ग्राम टिकुइयां दा0 पटना थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को अमकोलवा नहर पुल के पास से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली, पकड़े गए मुल्जिमों के पास से 5.150 व 5.186 किलोग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया।इस सम्बंध में थाना प्रभारी योगेन्द्र राय ने बताया कि उपरोक्त अपराध के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 20/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस0 एक्ट व मु0अ0सं0 21/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।जबकि उपरोक्त अभियुक्त केदार पुत्र चुन्नू के ऊपर पहले से भी विभिन्न जिलों में भी दर्जनों मुकदमें दर्ज है व मु0अ0सं0 123/02 धारा 3/25 में माननीय न्यायालय से वारंट भी जारी था को उपरोक्त अपराध मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।

No comments:
Post a Comment