Monday, February 10, 2020

बड़े धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती, शामिल हुए लोग

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता) कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन समिति जरवल रोड के तत्वाधान में ग्राम झुकिया में संत रविदास जी की 643 वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन समिति जरवल रोड के तत्वधान में ग्राम सभा झुकिया में संत रविदास जी की 643 वीं जयंती का कार्यक्रम बुद्ध वंदना के साथ रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर आरंभ की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद जी ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों व अंधविश्वास को समाज में न पनपने की तथा उसको हमेशा के लिए जड़ से समाप्त करने का आवाहन किया। कार्यक्रम को केशव राम प्रधान बृजेश भास्कर वाह पिंटू निगम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गुरशरण लाल जी, जगदीश प्रसाद राव ,कृष्ण कुमार ,पवन कुमार बौद्ध, रामलला भास्कर, प्रीति राव, संजय राव ,विमल आदि गणमान् लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment