Monday, February 24, 2020

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पेश किये रंगारंग मनमोहक कार्यक्रम

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा नगर / बहराइच, उ0प्र0। नगर में स्थित दादा पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। समारोह की शुरूआत नानपारा विधायक माधुरी वर्मा जी के दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे वंशिका कुशवाहा, स्नेहा, खुशी आदि छात्राओं की सरस्वती वन्दना का गाना किश कौन हूं मे क्या नाम हैं पर दीपू, आयुष वर्मा, सिदरा फात्मा आदि ने डांस किया। अमित, खुशी, काजल आदि ने धनिया डान्स किया। गणपति बप्पा मोर्या पर देवा, हिमाशु, उमंग, प्रिन्स, आर्दश आदि ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्ति एम0जे0 5 डान्स बम-बम भोले पर डान्स, भुमरो भुमरो पर डान्स, आम सांई राम पर डान्स, लेजी डान्स, ओ माँ पर डान्स, छम-छम बाजे पायलिया पर डान्स, राधा कृष्णा पर डान्स प्रस्तुति के साथ विद्यालय के बच्चों ने नृत्य, सास्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और कव्वाली की प्रस्तुति ने दर्शको का मन मोह लिया। छात्र सक्षम यससैनी ने राम के रूप में सक्षम वर्मा ने लक्ष्मण के रूप् मे कृष्ण वर्मा ने सुभाष चन्द्र बोस के रूप् में, पवन भारती ने मदर ट्रेसा, अरविन्द श्रीवास्तव ने अरविन्द केजरीवाल, अराध्या श्रीवास्तव ने इन्दिरा गांधी साक्षी वर्मा ने काली मां, अर्यन गुप्ता ने बाल गंगाघर तिलक, वशिंका ने झासी की रानी, दारा सिंह और रूचिकौर ने पंजाबी जोडे का, मृक्तिनाथ ने गांधी जी, अंश तिपाठी ने भगत सिंह, सुजीत जासवाल ने स्वामी विवेका नन्द, ऋषभ कुशवाहा ने नरेन्द्र मोदी का रूप् बनाकर बहुत ही मन मोहक प्रस्तुति की। इस मौके पर नानपारा विधायक माधुरी वर्मा ने दादा पब्लिक स्कूल के रैकर बच्चे सतत, अभय, अराध्या, युराज और पंखुडी को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रबन्धक राधेश्याम जायसवाल ने की। संचालन सुधीर श्रीवास्तव, साधना वर्मा, रजनी गुप्ता योबिता पाण्डेय और अरूनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि पूर्व भाजपा अध्यक्ष अभय मदेशिया, पवन तुलस्यान थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावक, गणमान्य व्यक्तियों  सहित छात्र/छात्राए मौजूद थी।



No comments:

Post a Comment