Friday, February 14, 2020

संपन्न हुआ किशोरियों का प्रशिक्षण, वितरित किया गया प्रमाण पत्र

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। कस्बा बाबागंज में आगा खान फाउंडेशन के द्वारा किशोरी लहर परियोजना के अन्तर्गत किशोरियों को सिलाई कढा़ई प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट प्रदान किये जाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरियो को कई तरह की खेल प्रतियोगिता कराई गई जिसके माध्यम से किशोरियों को प्रशिक्षकों द्वारा स्वास्थ्य एवं माहवारी के दौरान रखने वाली साफ सफाई इत्यादि की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में नवाबगंज खण्ड विकास अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद, सहायक खंड विकास अधिकारी उमेश ओझा, मेडिकल ऑफिसर पीएचसी बाबागंज सुरेश गुप्ता, पिरामल फाउंडेशन व नीति आयोग के खण्ड परिवर्तन अधिकारी अमित सिंह एवं एसएसबी बटालियन से आये इमरान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। प्रशिक्षण के पश्चात किशोरियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए एवं स्वास्थ्य व आजीविका संबंधी जानकारी दी गई। बैठक में संकुल समन्वयक विजय मिश्रा एवं चिंताराम वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment