Tuesday, February 4, 2020

प्रभात तारा कार्यक्रम के तहत बच्चों को प्रशिक्षित कर दिया प्रमाण पत्र

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच, उ0प्र0। प्रभात तारा द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण बच्चों को ग्राम भोपतपुर में प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रमाण पत्र वितरित किये गये। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज और विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा विक्रम सिंह ने ब्यूटी पार्लर के 20, सिलाई कटाई के लिए 16 और हस्तकला तथा एल0ई0डी0 कल्ब के लिए 10-10 किशोरिया एवं महिलाओं को प्रमाण पत्र दिये गयेम इस मौके पर प्रभात तारा की कोर्डिनेटर सिस्टर मारिया, गोरेती, फादर आनन्द, सुभाष, योगेन्द्र, नाज़िया और जुबैर सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment