Saturday, February 8, 2020

पदयात्रा कर लोगों को भाजपा ने CAA के समर्थन के प्रति किया जागरूक

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल के समर्थन में भाजपा मंडल अध्यक्ष धनुही राजकुमार शुक्ल के नेतृत्व में मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा पदयात्रा कर लोगों को CAA के समर्थन हेतु जागरूक किया। विधायक पयागपुर ने दुकानदारों तथा ग्रामीणों को इस बिल के बारे में बताया। क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी के जनआह्वान पर ग्रामीणों, दुकानदारों  ने नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल का समर्थन करते हुए साथ साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया। क्षेत्रीय विधायक नें लोगों से कहा कि विपक्ष द्वारा इसका विरोध कर गुमराह करना साफ दर्शाता है कि उनका देश के संविधान व संप्रभुता में विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सिर्फ भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है जबकि CAA से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, उन्होंने आम जनमानस व दुकानदारों से CAA के समर्थन में 8866288662 पर मिस्डकॉल करने का आग्रह किया।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष घनुही राजकुमार शुक्ला ने कहा अराजकतत्वों नें देश में तोड़ फोड़ की राजनीति खूब की लेकिन शासन- प्रशासन नें सूझबूझ से उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया अब सारा माजरा लोगों की समझ मे आ गया है और विपक्ष द्वारा रचे गये षड्यंत्र का  पर्दाफास हो चुका है। पदयात्रा में आज्ञाराम तिवारी संजीव मिश्रा मनोज शुक्ला मोहनचंद्र पाण्डेय रवींद्र तिवारी मुन्नालाल पाण्डेय प्रदीप शुक्ल  पुत्तूलाल पाठक सत्यम पाठक हिमांशु पाठक  सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment