कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर नगर, उ0प्र0। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी तथा डीआईजी / एसएसपी अनंत देव ने बाबू पुरवा तथा मोहम्मद अली पार्क में CAA के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाओं से ज्ञापन लेकर उनके धरने को समाप्त कराया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिंदुस्तान का रहने वाला प्रत्येक नागरिक, आदमी, औरत चाहे वो किसी भी धर्म जाति या समुदाय का हो इस एक्ट से उनको कोई समस्या नही है। अपनी बात रखने का सभी को हक है, लेकिन कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए शान्ति के साथ अपनी बात को रखे। शहर आपका है अपने शहर की अमन चैन शांति बनाये रखने की जिम्मेदारी समस्त नागरिकों की है।

No comments:
Post a Comment