Monday, February 24, 2020

एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम, PM मोदी और ट्रंप का 22 KM का रोड शो

श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage MD/Editor in Chief)
नई दिल्ली / भारत। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर अहमदाबाद ( Ahmedaba ) पहुंच चुके हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ( Melania Trump ) और बेटी इवांका ट्रंप ( Ivanka Trump ) भी साथ आईं हैं। ट्रंप 11 बजकर 37 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Pm Modi ) ने खुद गले मिलकर अमरीकी राष्ट्रपति का स्वगात किया। इसके बाद दोनों दिग्गज नेता रोड शो करते हुए साबरमती आश्रम पहुंचे। 
अहमदाबाद एयरपोर्ट से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला निकला। इसके बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला निकला। 22 किलोमीटर के रोड शो में दो दिग्गजों का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह ढोल-नगारों के साथ लोगों ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस रोड शो के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। करीब 10 से 15 मिनट का सफर तय करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप साबरमती आश्रम पहुंचे। साबरमती आश्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रंप का स्वागत किया। इसके बाद ट्रंप ने आश्रम में चरखा चलाया और सूत भी काता। इस दौरन डोनाल्ड ट्रंप ने गांधी जी को श्रद्धांजलि भी दी। साबरमती से दोनों नेता मोटेरा स्टेडियम के लिए निकल गए।साबरमती से निकलने के बाद फिर रोड शो शुरू हुआ और कुल 22 किलोमीटर की यात्रा कर दुनिया के दो दिग्गज नेता मोटेरा स्टेडियम पहुंचे।

No comments:

Post a Comment