Saturday, March 28, 2020

158 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। जहां पूरा देश 21 दिनों के लॉक डाउन पर है । सरकार ने लोगों के घर से बाहर निकलने तक पर रोक लगा लगी है ऐसे में तस्कर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे। 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि वह वाहिनी की सीमा चौकी संथलिया के जवान लॉक डॉउन के दौरान नवाबगंज पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे। जिसके कमांडर मुख्य आरक्षी अमरजीत सिंह साथ में मोहित कुमार ,सचिन कुमार मौर्या, राहुल बर्मन व पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक राम सजवान निषाद ,उप निरीक्षक श्रवण कुमार, शिवा व योगेश कुमार थे। सीमा स्तंभ संख्या 646/2 के पास पहुंचने पर देखा कि एक व्यक्ति बोरे में कुछ सामान लेकर नेपाल से भारत की ओर आ रहा है । लेकिन एसएसबी व पुलिस के जवानों को देख वह पीछे मुड़ कर भागने लगा जिससे शंका होने लगी तो जवानों ने दौड़कर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर उसकी व बरामद बोरे की तलाशी ली गई तो बोरे से 158 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। अभियुक्त से बरामद शराब का आधिकारिक दस्तावेज मांगने पर देने से इनकार कर दिया जिससे साथ में मौजूद पुलिस ने धारा 60Ex एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया अभियुक्त की पहचान जग्गू पासी पुत्र स्वर्गीय रंगीला पासी उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम फुलटेकरा थाना नवाबगंज जनपद बहराइच के रूप में हुई है। कमांडेंट ने बताया कि बरामद 158 बोतल शराब को सीज कर दिया गया है। जिसकी कीमत ₹36814 आंकी गई है। तथा सीज की हुई शराब सहित अभियुक्त को थाना नवाबगंज के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment