कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवल, बहराइच (उ0प्र0)। विकासखंड जरवल अंतर्गत ग्राम पंचायत मनेहरा मैं एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना संदिग्ध पाए गए जिससे गांव में हड़कंप मच गया गांव में स्वास्थ्य टीम मंगलवार को सुबह गई थी जिस पर स्वास्थ्य टीम ने एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्ताबाद ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड जरवल के ग्राम पंचायत मनेहरा मैं 55 वर्षीय एक व्यक्ति य उसका बेटा 18 वर्षीय व उसका बेटा 25 वर्षीय कोरोना संदिग्ध पाया गया जिस पर डाक्टरों ने मंगलवार की सुबह मनेहरा गांव पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्ताबाद के डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जो एंबुलेंस द्वारा बहराइच जा रहा था लेकिन मरीज का कहना है कि एंबुलेंस ने जरवल में उतार दिया और वह जरवल में टहलने लगे जिससे जरवल में अफरा-तफरी मच गई जिस पर नगर पंचायत प्रतिनिधि इंतजार अहमद उर्फ मिथुन व समाजसेवी प्रमोद कसौधन ने उसे पकड़वा कर नगर पंचायत कार्यालय में बंद कर रखा सूचना देने पर स्वास्थ्य टीम व पुलिस नगर पंचायत कार्यालय पहुंची उसके बाद स्वास्थ्य टीम वापस चली गई और एंबुलेंस करीब 3 घंटे तक नहीं आई 3 घंटे बाद एंबुलेंस आई तब तीनों संदिग्ध कोरोना मरीज को जिला अस्पताल लेकर गई है इस कारण जरवल में दहशत का माहौल चरम सीमा पर पहुंच गया है।
खबर सुनकर मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम पत्रकार बंधु एवं जरवल रोड पुलिस अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

No comments:
Post a Comment