सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगईया नानपारा परिसर में कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार के नेतृत्व मे अंतरसमवाय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बी समवाय मुंशीपुरवा ने 39 रनों से जीता। कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया की अंतर समवाय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 मार्च को हुआ था। इस प्रतियोगिता में टोटल आठ टीमों ने भाग लिया जिसमे सात टीम बॉर्डर पर तैनात कंपनियों व एक वाहिनी मुख्यालय की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच ई-कंपनी कोदिया व बी कंपनी मुंशीपुरवा के बीच खेला गया। मुंशी पुरवा क्रिकेट टीम के कप्तान निरीक्षक अजय कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अजय दुबे की 44 रन की पारी के साथ टोटल 9 विकेट गवां कर 164 रन बनाए। कोड़िया की ओर से सर्वाधिक चार ओवरों मे 3 विकेट बनर्जी ने लिए। 165 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी समवाय कोदिया की ओर से दलबीर की 30 रनों की पारी के साथ मात्र 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । मुंशीपुरवा की ओर से प्रकाश ने चार ओवरों मे 4 विकेट व वीरेंद्र कुमार ने एक ओवर मे 3 विकेट झटके। इस प्रकार ट्रॉफ़ी पर बी समवाए मुंशीपुरवा ने 39 रनो से जीत दर्ज कर ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा कर लिया।
प्रतियोगिता के सभी मैचों मे अमपायरिंग मनीष कुमार झा, पुष्पेंद्र व देवेन्द्र ने कि , रेफ्री की भूमिका स.उ. नि. खेम सिंह ने निभाई, कॉमेंटेटर सी. एम. पांडेय व प्रमोद , स्कोरर मुल्कराज रहे। टीम मैनेजमेंट की भूमिका मे निरीक्षक जे. के. त्रिपाठी रहे । कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जवानों को तनाव मुक्त करना था बॉर्डर पर ड्यूटी करते करते जवान अपनी घरेलू समस्या व अपनी खुद की समस्याओं के कारण काफी तनाव में आ जाते हैं जिससे वह कभी-कभी गलत कदम भी उठा लेते हैं खेल एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे आप कुछ देर के लिए सारी चीजें भूलकर सिर्फ और सिर्फ आपका ध्यान खेल पर केंद्रित रहता है व तनाव मुक्त रहता है तथा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए । इस मौके पर निरीक्षक अरुण कुमार, रमेश कुमार ग्वाल, निरीक्षक अनुज कुमार पाठक, उप-निरीक्षक संदीप कुमार सहायक उपनिरीक्षक इमरान अंसारी सहित वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment