आजाद हुसैन (NNI Coverage संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही एक खबर ने लखीमपुर खीरी को हिला दिया है। खबर है कि "गुरुवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने लखीमपुर में प्रेसवार्ता की थी जिसमें 6 विधायक, बीजेपी के पदाधिकारी , डीएम , एसपी, सीडीओ, सीएमओ सहित दर्जन भर अधिकारी शामिल थे। 14 मार्च को लखनऊ में सिंगर कनिका कपूर के कार्यक्रम में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री मौजूद थे। इसके बाद कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सहित अशोक कटारिया भी मौजूद थे। 18 मार्च को श्री कटारिया ने सीएम को गुलदस्ता भी भेंट किया। मतलब साफ़ है कि सभी कोरोना संदिग्ध की सूची में हैं। लखीमपुर के करीब 50 पत्रकार , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, 6 विधायक, अर्बन बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, आशू मिश्रा, अनिल यादव, डीएम एसके सिंह, एसपी पूनम, सीडीओ अरविंद सिंह आदि व उक्त से 19 व 20 मार्च को मिलने वाले सारे लोग कोरोना संदिग्ध हैं। तत्काल सभी की जांच जरूरी है।"
मालूम हो कि उक्त खबर को भ्रामक एवं अप्रमाणित बताते हुये जिला प्रशासन ने नवभारत टाइम्स व ग्राम्यवार्ता के स्थानीय पत्रकार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दी है।


No comments:
Post a Comment