सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। गश्त के दौरान एसएसबी के जवानों ने 600 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर को दबोचा।
42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम को वाहिनी की सीमा चौकी कोदिया जमुनहा के पिलर संख्या 643/14 के पास चौकी के जवान पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे। गस्त पार्टी के कमांडर सहायक उपनिरीक्षक मोंटू ओरान साथ में मुख्य आरक्षी मो. यासिर ,यूनुस अली, संतोष कुमार ,वीरेंद्र कुमार, एस सत्य, प्रदीप ,गोविंद व पुलिस की ओर से उप निरीक्षक राज राम यादव, सुनील सिंह व मनोज थे। तभी मुखबिर ने वहीं आकर सूचना दी कि पिलर संख्या 643/14 से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति नेपाल से भारत नेपाली शराब ला रहा है मुखबिर की सूचना पर यकीन करते हुए उसके साथ गए। तभी मुखबिर एक व्यक्ति की ओर इशारा करके आगे बढ़ गया। एसएसबी के को देख वह व्यक्ति भागने लगा लेकिन जवानों ने उसे 20-25 कदम की दूरी पर घेर कर पकड़ लिया। सख्त पूछताछ करने व तलाशी लेने पर उसके पास पास से 20 पेटी शराब व एक साइकिल बरामद हुई पेटियों को खोल कर चेक करने पर 600 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई।अभियुक्त से शराब का अधिकार प्रमाण पत्र मांगने पर वह माफी मांगने लगा कि साहब गलती हो गई छोड़ दो आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। अभियुक्त की पहचान सुरेश कुमार पुत्र राम मिलन उम्र लगभग 29 वर्ष ग्राम चमारन पुरवा जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया की बरामद की हुई 600 बोतल शराब व साइकिल को सीज कर दिया गया है। जिसकी कीमत ₹140400 आंकी गई है। तथा शराब, साइकिल को अभियुक्त सहित मल्हीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment