ब्रहमपाल सिंह यादव (NNi Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव दयालपुर व नवदिया सुखदासपुर में रविवार को गांव की गलियों अथवा नालियों पर दवाई का ट्रैक्टर टैंक के द्वारा छिड़काव कराया गया गांव में लंबे समय के बाद दवाई का छिड़काव किया गया कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर गांव-गांव सतर्कता बरती जा रही है लोग साफ सफाई फागिंग पर विशेष ध्यान देने लगे हैं जिससे कि ग्रामीणों को किसी भी तरह की बीमारी से बचाया जा सके क्षेत्र में अलग अलग गांवों के मार्गो पर दवाई का छिड़काव करते हुए नजर आये साथ साथ ग्रामीणो को घरों पर रहने अथवा चौराहों पर भीड़ भाड़ न लगने के लिए जागरूक भी किया गया प्रधान रामस्नेही भास्कर दयालपुर ने खुद कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर गांवों मे टैंक के द्वारा छिड़काव किया जिससे ग्रामीणो ने कार्य की सराहना भी की है। रामसहनेही भास्कर ने बताया कि दयालपुर नवदिया सुखदासपुर के गांवों में फागिंग कराई गई साथ ही साथ प्रधानमंत्री के आदेशों लॉक डाउन का सभी से पालन करने को कहा गया है।

No comments:
Post a Comment