Wednesday, March 11, 2020

नवनियुक्त चकेरी थानाध्यक्ष का स्वागत समारोह व सम्मान समारोह

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। जनपद के चकेरी चौकी में एस - 10, समाज सेवी की एक सभा व चकेरी थानाध्यक्ष का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। चकेरी थानाध्यक्ष श्री आर के गुप्ता ने कहा कि चकेरी चौकी इंचार्ज अतुल कुमार अपने क्षेत्र के सम्मानित जनता के साथ लेकर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। पुलिस जनता की मित्र होती है, आज महिलाओं ने भाग लेकर सराहनीय कार्य किया है । महिलाएं भी आज किसी से कम नही है। हमारा मोबाइल फोन हमेशा खुला रहता है, चकेरी में हम आप लोगों के सहयोग से अपराधियों को सलाखों की पीछे भेजने का काम करेगें। हरजेंद्रर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गुप्ता, चेयरमैन अजीत सिंह आदि व्यापारी व समाज सेवी ने कहा कि होली त्योहार हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के लोगों को मिलकर मनाया जाना चाहिए। किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दीजिए। नवनियुक्त चकेरी थानाध्यक्ष आर के सिह को अजय गौड़, सुशील गुप्ता, अजीत सिंह, दिलीप कुमार मिश्रा, रविन्द्र बक्शी, सुनीता सेगर ने माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया।
अन्त में चकेरी थानाध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समय संचार समाचारपत्र के संपादन श्री राम सुख यादव, हरजेंद्रर नगर व्यापार मंडल के चेयरमैन अजीत सिंह, अजय गौड़ रक्षक सेवा संस्थान के अज्जू सहित कई अन्य समाजसेवी को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय गौड़, अजीत सिंह, सुशील गुप्ता, दिलीप कुमार मिश्रा, सुनीता सेगर, रविन्द्र बक्शी आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment